सलमान की फिल्म ‘भारत’ से प्रियंका चोपड़ा की वापसी

sal

प्रिंयका चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर है। काफी समय से हॉलीवुड में व्यस्त रही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड को ज्यादा समय नहीं दे पा रही थी। हालांकि वह हिंदी फिल्म करना तो चाहती थी लेकिन कोई ऐसा प्रोजेक्ट और बराबरी के कद वाला स्टार नहीं मिल पा रहा था, जिसके साथ वह परदे पर दमदार रूप से आ सके। इंतज़ार अब खत्म हुआ। प्रियंका जिस लेवल का प्रोजेक्ट चाहती थी, वो उसे मिल गया है और उन्हें साथ मिला है सलमान खान का। अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म “भारत” में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। इसे साल की सबसे बड़ी कास्टिंग कहा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की प्रतीक्षा कर रही हूं और काफी लंबे वक़्त के बाद सलमान और अली के साथ काम करने वाली हूं। मैं अल्वीरा, अतुल और भारत की पूरी टीम के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं। उन सभी चाहने वालों का धन्यवाद करती हूं जो मेरी वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब भारत में आप सभी से मुलाक़ात होगी। निर्देशक अली अब्बास जफर कहते हैं कि ‘भारत’ बॉलीवुड में प्रियंका के लिए घर वापसी की तरह है। वह फिल्म के लिए एकदम परफ़ेक्ट हैं। प्रियंका की बेहतरीन एक्टिंग और उनकी अविश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय अपील फ़िल्म को ओर बड़ा बनाने में मददगार साबित होगा। प्रियंका से मुलाक़ात करने के लिए अली अब्बास जफर और निर्माता अतुल अग्निहोत्री खास तौर पर न्यूयॉर्क गए थे और वहां उन्हें फिल्म का विवरण दिया था। प्रियंका को अली की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत फ़िल्म के लिए हामी भर दी। सलमान और प्रियंका लगभग 10 वर्षों के बाद एक फ़िल्म में नज़र आने वाले है जिसने इस फ़िल्म को ओर भी ज़्यादा स्पेशल बना दिया है। प्रियंका का किरदार फिल्म की आत्मा है और पूरी फिल्म में वह सलमान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी नज़र आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: