जन्म के साथ बने सुपरस्टार..बेटे तैमूर का जन्मदिन आज

हर तस्वीर है खास..1 साल के हुए जूनियर नबाब।

taimur

आज से ठीक एक साल पहले सैफ और करीना कै घर तैमूर के रूप में खुशियों ने दस्तक दी थी। जन्म के साथ ही तैमूर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और साथ ही जैसे ही उनके नाम की घोषणा की गई एक नई कंट्रोवर्सी शुरु हो गई। ये तो हुई उनके जन्म की बात लेकिन जन्म के पहले भी तैमूर और उनकी प्रेग्नेंट करीना कपूर कुछ कम सुर्खियों में नहीं रहे थे।

आज बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के छोटे नवाब यानि उनके बेटे तैमूर अली खान का पहला जन्मदिन है. पटौदी खानदान के सबसे छोटे चिराग़ की पहली सालगिरह पटौदी हाउस में मनाई जा रही है. इस मौके पर सैफ और करीना के सभी करीबी दिल्ली से सटे हरियाणा के पटौदी गांव में मौजूद हैं. इसके लिए महल को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। अभी तक करीना की बहन करिश्मा कपूर, उनकी मां बबीता पहुंच चुकी हैं। करीना कपूर के रिश्ते में दादा लगने वाले अभिनेता शशि कपूर के निधन की वजह से जन्मदिन सादे रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

बताया जाता है कि इस बार सैफ यहां पर घुड़सवारी भी सीखेंगे। उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में घुड़सवारी करनी है। इसके लिए फरीदाबाद गोल्फ कोर्स से दो घोड़े मंगवाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: