भारत मंडपम में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का हंगामा, टी-शर्ट उतारकर लगाए नारे, कई हिरासत में

नई दिल्ली, नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने अचानक कार्यक्रम स्थल के अंदर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 8 से 10 कार्यकर्ता अचानक खड़े होकर टी-शर्ट उतारकर नारेबाजी करने लगे। टी-शर्ट पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ संदेश लिखे हुए थे। कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और प्रदर्शनकारियों को बाहर ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए गए। सुरक्षा में किसी बड़ी चूक से इनकार करते हुए अधिकारियों ने कहा कि हालात को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब करने वाला कदम बताया। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

AI समिट में देश-विदेश के तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि और नीति निर्माता शामिल हुए थे। इस दौरान हुई नारेबाजी से कुछ समय के लिए कार्यक्रम में व्यवधान जरूर पड़ा, लेकिन आयोजन जारी रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट,
आल राइट्स मैगज़ीन

बरेली। जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: