“शेखपुरा में जल-जीवन-हरियाली दिवस- तालाब निर्माण और मत्स्य पालन से जल संरक्षण को नई दिशा”
शेखपुरा (बिहार), आज मंगलवार को शेखपुरा जिले में डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (मत्स्य प्रभाग) द्वारा जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाहरणालय के मंथन सभागार में आयोजित किया गया, साथ ही राज्य स्तर के सचिव और निदेशक मत्स्य ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से हिस्सा लिया।
इस अवसर पर जिला विकास पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक चिकित्सा पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नए जल स्रोतों का निर्माण, निजी भूमि विकास और तालाब निर्माण के माध्यम से जल संरक्षण और मत्स्य पालन के क्षेत्र में विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विशेष चर्चा हुई।
कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, DRDA, सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन, जिला मिशन प्रबंधक जल-जीवन-हरियाली, जिला मत्स्य पदाधिकारी, मत्स्य प्रसार एवं विकास पदाधिकारी, तथा प्रगतिशील मत्स्यपालक भी उपस्थित थे।
इस आयोजन का उद्देश्य न केवल जल संरक्षण और हरित पहल को बढ़ावा देना है, बल्कि मत्स्य पालन को सुदृढ़ कर ग्रामीण विकास में योगदान करना भी है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने तालाब निर्माण, जल संरक्षण तकनीक और मत्स्य पालन के आधुनिक तरीकों पर अनुभव साझा किया।
रिपोर्ट: उमेश कुमार बिहार,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
