वार्ड 05 की टीम ने गोडारी को 5 विकेट से हराकर नासरीगंज प्रीमियर लीग सीजन-8 की ट्रॉफी पर किया कब्जा

रोहतास, नासरीगंज नगर के उच्च विद्यालय स्टेडियम में गुरुवार को नासरीगंज प्रीमियर लीग सीजन आठ का फाइनल महामुकाबला गोडारी और नगर के वार्ड पांच के बीच खेला गया। फाइनल महामुकाबला में गोडारी टीम के कप्तान हैप्पी यादव और वार्ड पांच टीम के कप्तान छोटू यादव के बीच टॉस हुआ। जिसमें वार्ड पांच के टीम के कप्तान छोटू यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोडारी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर 118 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी वार्ड 05 की टीम ने 11 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया।

इस तरह से वार्ड 05 की टीम ने गोडारी को पांच विकेट से हराकर फाइनल जीत ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। वार्ड पांच टीम के खिलाड़ी ज्ञानेश्वर को मैन ऑफ द सीरीज व शब्बीर शेख को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट फील्डर का पुरस्कार धीरज यादव, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार ज्ञानेश्वर, बेस्ट कैप्टन का पुरस्कार छोटू यादव, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अतुल को दिया गया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य पार्षद शबनम आरा, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, प्रमुख योगेश कुमार, आर्यन हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर शाहरुख, मुखिया सुजीत कुमार उर्फ टिंकू सिंह, विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल के संस्थापक सुरेश प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित व फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। स्वामी विवेकानंद एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर खेल को शुरू किया।

मंच संचालन एनपीएल अध्यक्ष डॉ० अमरेंद्र कुमार व चंद्रकांत कुमार मुन्ना ने संयुक्त रूप से किया। फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका में दिनेश यादव, जीवन कुमार व मो०मोनू ताज थे। कमेंट्री अमित चन्द्रवंशी व अर्पित सिंह बिटटू ने संयुक्त रूप से बारी बारी से किया। स्कोरिंग निकित व सुमित ने किया। मौके पर एनपीएल निदेशक चंद्रकांत कुमार मुन्ना, वार्ड पार्षद संतोष कुमार, एसआई सुबोध कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्यामुल हक, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अजय कुमार, सुदामा यादव, पूर्व क्रिकेटर जीपु सिंह, टूटू सिंह, कमलेश यादव, रवि भईया, मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार व राहुल मिश्रा, टीम मैनेजर अमित चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष अंशु कुमार शिपु, रूपेश कुमार, रंजीत कुमार, सीतेश कुमार, सदस्य सिंटू यादव, सोनू कुशवाहा, मुन्ना दास, मो०नौशाद कोहली, मो०एजाज, सिंटू कुमार, जितेंद्र कुमार बाबू, अजित कुमार, अमरजीत कुमार टिंकू, नितेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, बब्लू पासवान, शुभम ओझा समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

रिपोर्ट, आशुतोष कुमार,
रोहतास,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: