बिहार में फिर विजिलेंस का एक्शन, 15 हजार घूस लेते दारोगा रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. बुधवार सुबह जिले के सदर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई थाना परिसर में ही की गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज निगरानी थाना कांड सं0-21/26, दिनांक 17.02.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त भाष्कर कुमार मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक, सदर थाना, मुजफ्फरपुर को 15,000/- (पन्द्रह हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए सदर थाना, मुजफ्फरपुर के गेट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है. परिवादी अमन कुमार, पिता दिनेश प्रसाद साह, सा० पो०- रामपुर दयाल, थाना-पियर, जिला- मुजफ्फरपुर द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था, कि आरोपी (जो पुलिस अवर निरीक्षक हैं) के द्वारा सदर थाना (मुजफ्फरपुर) कांड सं0-839/25 के केस डायरी में मदद करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया।

प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता श्री संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त श्री भाष्कर कुमार मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक, सदर थाना, मुजफ्फरपुर को 15,000/- (पन्द्रह हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए सदर थाना, मुजफ्फरपुर के गेट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा.अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

बताते चलें कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना का वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध यह 21 वॉ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है.जिसमें यह ट्रैप संबंधी 19वाँ कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 15 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 7,57,000/-(सात लाख संतावन हजार) रूपये है।

गौरतलब कर दें कि जिले में लगातार दूसरे दिन विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एक दिन पहले मंगलवार को पटना से आई स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनके चालक को भी हिरासत में लिया गया था। लगातार दो दिनों में हुई इन कार्रवाइयों के बावजूद सरकारी विभागों में तैनात कुछ कर्मियों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। विजिलेंस की इस सख्ती से पुलिस और प्रशासनिक महकमे में खलबली मची हुई है।

रिपोर्ट,सोनू कुमार
बिहार,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

PM Modi : प्रधानमंत्री 19 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे

%d bloggers like this: