बरेली में आज बरेली कॉलेज में चल रहे 21 वीं वाहिनी एनसीसी बरेली के सात दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेटों को सेना की जीवन शैली एवं सेना के तौर तरीकों से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।
कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग शर्मा ने कैडेटों को एकता और अनुशासन में रहने की सीख देते हुए कहा कि एकता और अनुशासन से जीवन में सफलता को आसानी से पाया जा सकता है। सेना पदक से सम्मानित डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुधांशु दीक्षित ने कैडेटों को कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। प्रभारी डॉ अंचल अहेरी ने बताया कि कैंप में एनसीसी कैडेटों को फायरिंग ड्रिल मैप रीडिंग युद्ध कौशल एवं नेतृत्व विकास आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कैंप में बरेली कॉलेज बरेली, राजकीय डिग्री कॉलेज फरीदपुर, एनएमएसएम दास डिग्री कॉलेज बदायूं, राजकीय डिग्री कॉलेज बदायूं एवं राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज के 138 कैडेट भाग ले रहे हैं। कैंप में लेफ्टिनेंट मनु प्रताप सिंह, डॉक्टर पारुल जैन, सूबेदार जगत बहादुर बोहोरा, सूबेदार शिवराम सिंह, नायब सूबेदार सुरेंद्र कुमार सिंह, सुधीर वर्मा, आशीष कुमार, सीएचएम शंभू नाथ, हवलदार खीम सिंह, हवलदार आशु खत्री एवं हवलदार अरुण यादव आदि शामिल रहे।
बरेली से अशोक गुप्ता की रिपोर्ट !
राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की…
Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity. 🚢 With an estimated investment of ₹4,288.26 crore,…
गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास प्रीति झंगियानी-परवीन डबास…
एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल ग्लैमर की…
गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं…
हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख…