बरेली : बरेली में एक विवाहिता फिर दहेज की भेंट चढ़ गई। दहेज के लोभी ससुराली जनों ने 2 लाख रुपए की डिमांड पूरी ना होने पर आरोप है, कि उसका गला दबा दिया और जहरीली दवा खिला दी।
महिला को उसके मायके वाले लेकर आए और उपचार कराया मगर उसकी दौरान इलाज मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर दी है। बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के बाकरनगर की रहने वाली ममता पुत्री वेदराम की शादी 2 वर्ष पहले मीरगंज थाना क्षेत्र के सिरोही अंगदपुर के रहने वाले प्रवेश पुत्र अमोदया प्रसाद के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। ममता के मायके वालों का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। ममता के भाई वीरपाल ने बताया कि उसकी बहन को उसके ससुराल वाले कम दहेज के ताने देते थे और उसका पति प्रवेश 2 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। आरोप है कि डिमांड पूरी ना होने पर ममता के पति प्रवेश, ससुर अमोदया प्रसाद, सास रुक्मणी ने उसका गला दबा दिया और जहरीली दवा भी खिलाई। प्रवेश का कहना है कि जानकारी होने पर वह अपनी बहन ममता के ससुराल पहुंचा तो उसे ममता ने बताया कि उसका गला दबाया गया है और जहरीली दवा भी पिलाई गई है। ममता ठीक से बोल नहीं पा रही थी। प्रवेश इसकी शिकायत करने थाना मीरगंज पहुंचा और मीरगंज पुलिस ने उसे नवाबगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। बेहतर इलाज के लिए प्रवेश उसे बरेली लेकर आया जहां पर दौरान इलाज ममता की मौत हो गई। ममता के ससुराल वालों पर ममता के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बरेली से अशोक गुप्ता की रिपोर्ट !
राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की…
Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity. 🚢 With an estimated investment of ₹4,288.26 crore,…
गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास प्रीति झंगियानी-परवीन डबास…
एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल ग्लैमर की…
गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं…
हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख…