अयोध्या पहुंचे गुयाना केUP- उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव, राम मंदिर में किए दर्शन; एक घंटे तक लिया निर्माण कार्यों का जायजा

अयोध्या।
धार्मिक नगरी अयोध्या शनिवार को एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय क्षण की साक्षी बनी, जब गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव अपने निजी विमान से अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया।

एयरपोर्ट से वे अपने आधिकारिक डेलिगेशन के साथ कड़े सुरक्षा घेरे में सड़क मार्ग से राम मंदिर अयोध्या के लिए रवाना हुए। मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए गेट नंबर 11 का उपयोग किया गया। वहां पहुंचकर उन्होंने प्रभु श्रीराम के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया और देश-विदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

उपराष्ट्रपति लगभग एक घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी भी ली। राम मंदिर के प्रति उनकी आस्था और श्रद्धा स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ तैनात रहे। साथ ही कमिश्नर राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा और डीएम निखिल टीकाराम फुंडे भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

गुयाना के उपराष्ट्रपति का यह दौरा भारत और गुयाना के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अयोध्या में उनके आगमन से स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ब्यूरो रिपोर्ट,
आल राइट्स मैगज़ीन

Lucknow- हर जिले में बनेगा ‘सरदार पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन’, बजट 2026-27 में सीएम योगी का बड़ा ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: