भाजपा द्वारा मढ़ीनाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान
बरेली : वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान के तहत मढ़ीनाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के सोशल मीडिया विभाग द्वारा एक वैक्सिनेशन कैंप का आयोजन किया गया , जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में माननीय हर्षवर्धन आर्य (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष – ब्रज क्षेत्र भाजपा) रहे।
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की महानगर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वैक्सिनेशन कैंप में हर वर्ग के व्यक्ति ने वैक्सीन लगवाई और लोगों में वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया जिससे लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया और अपील की मोदी जी के अभियान में यह वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है इसका लाभ लें।
कैंप में मुख्य रूप से हर्षवर्धन आर्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र , कार्यक्रम के कैंट विधानसभा संयोजक अमरीश कठेरिया , मीडिया प्रभारी ललित मोहन मल्होत्रा, राज अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल ,पार्षद अजय कुमार सिंह चौहान,पार्षद मुनेंद्र बंटू , अनुपम द्रोण , पुष्पेन्द्र शुक्ला , चमन प्रकाश, गौरांग गौरव , पुष्कर शुक्ला, अभिषेक गुप्ता आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।