भाजपा कार्यालय पर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का हुआ सम्मान
46 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का हुआ सम्मान
बरेली : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और वीरेंद्र अटल सहित 46 लोकतंत्र सेनानियों को पार्टी कार्यालय पर जिला प्रभारी /प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह और महानगर प्रभारी/ उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान ने प्रशस्ति पत्र देकर शॉल उढा कर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा आपातकाल का मैं काला अध्याय याद कर आज पुरानी बातें याद आ जाती है की उस समय पुलिस द्वारा किस तरह से लोगों पर तरह तरह के अत्याचार किए।

जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा आपातकाल का यह काला अध्याय हमें बहुत कुछ सिखाता है आज हम इन लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के बारे में अपने बच्चों को बताते हैं कि किस तरह से इमरजेंसी का ऐलान होते ही पुलिस ने किस तरह से लोकतंत्र रक्षक सेनानियों पर अत्याचार किया।
भाजपा महानगर प्रभारी उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान ने कहा की इमरजेंसी को कोई कैसे भूल सकता है इस दिन कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर जुल्म किया था परंतु इस संकट में सभी ने हिम्मत से काम लिया पुलिस ने तरह तरह से लोगों को प्रताड़ना दी परंतु किसी का भी हौसला पस्त नहीं हुआ आज हम ऐसे ही लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर रहे हैं हमें गर्व हो रहा है।
लोकतंत्र रक्षक सेनानी वीरेंद्र अटल ने अपनी स्मृतियों को सुनाते हुए कहा कि पुलिस उस समय जिस हद तक जा सकती थी उस हद तक उसने हम लोगों पर अत्याचार किए नाखून खींचे और पिटाई लगाई जितना जुल्म कर सकते थे उतना उन्होंने किया इस अवसर पर अधिकतम कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र सेनानियों से उस समय की स्मृतियों को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ कार्यक्रम का संचालन अधीर सक्सेना ने किया।
कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में भाजपा महानगर प्रभारी उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान ने महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा के साथ आम का पौधारोपण किया।
लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान समारोह में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महानगर प्रभारी /उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ,अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, शिव प्रताप सिंह ,संतोष शर्मा ,डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, विष्णु शर्मा ,योगेंद्र शर्मा ,विष्णु अग्रवाल,अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्या ,विपुल पटेल ,हरबंस सेठी, जयदीप चौधरी ,गौरव गुप्ता,संजीव प्रताप सिंह अनुपम द्रोण, अभिषेक गोस्वामी एवं समस्त पदाधिकारी गण बा मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
