शेखपुरा में उर्दू का जलवा- जिला स्तरीय कार्यशाला और मुशायरे में गूंजी अदबी आवाज़ें
शेखपुरा: बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की योजना के अंतर्गत, राज्य की द्वितीय राजभाषा उर्दू के विकास और प्रसार के लिए शनिवार को स्थानीय टाउन हॉल में एक भव्य जिला स्तरीय उर्दू कार्यशाला, सेमिनार-सह-मुशायरा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री लखींद्र पासवान,अपर समाहर्ता एवं श्री संजय कुमार, उप विकास आयुक्त महोदय,जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

आयोजन में उर्दू निदेशालय के निदेशक एस.एम. परवेज आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यशाला के बाद आयोजित मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन शायरों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। काव्य पाठ करने वाले प्रमुख कविगणों में शामिल थे ,नसीम साज (उत्तर प्रदेश) रफीक फुलपुरवी (उत्तर प्रदेश), वारिस इसलामपुरी (पटना) मोईन गिरिडीहवी (पटना), मुसी रजा (शेखपुरा) इसके अलावा कई स्थानीय कवियों और छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मुसी रजा द्वारा किया गया, जबकि संपूर्ण आयोजन की देखरेख मो. खिलाफत अंसारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला उर्दू भाषा कोषांग, शेखपुरा के नेतृत्व में की गई। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य उर्दू भाषा के प्रति लोगों को जागरूक करना और नई पीढ़ी को इस तहजीब से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में जिलास्तरीय पदाधिकारीगण के साथ साथ बड़ी संख्या में आम श्रोता आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: उमेश कुमार,
बिहार,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

