UP STF : विलुप्त हो रहे दुर्लभ प्रजाति के ग्रे-लंगूरों की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।

प्रेस नोट संख्याः 221, दिनांक 26-06-2022

विलुप्त हो रहे दुर्लभ प्रजाति के ग्रे-लंगूरों की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार, 20 ग्रे-लंगूर बरामद।

दिनांक 25-06-2022 को एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को विलुप्त हो रहे दुर्लभ प्रजाति के ग्रे-लंगूरों की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को 20 ग्रे-लंगूर के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः

1- सद्दाम पुत्र शकील बेग उर्फ लल्लू निवासी त्रिलोकपुर, थाना-फतेहपुर, जनपद-फतेहपुर। 2- नदीम खॉन पुत्र लल्लू निवासी अस्ती, थाना-फतेहपुर, जनपद फतेहपुर।

बरामदगीः

1. 20 अदद जीवित ग्रे-लंगूर। 2. 01 अदद आधार कार्ड 3. 01 अदद पैन कार्ड। 4. 01 अदद मोबाइल फोन। 5. 01 अदद एटीएम। 6. रू0 1270/- 7. 01 अदद लोहे का पिजड़ा।

गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समयः

रामप्यारे वर्मा का पुराना मकान, ग्राम पाटन, थाना बिहार, उन्नाव दिनांक 25-06-2022 समय 15.20 बजे।

वन्य जीव अपराध नियन्त्रण ब्यूरो (WCCB) भारत सरकार की पहल पर एस0टी0एफ0 ने पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रजातियों के कछुए, बर्ड्स, पैन्गोलिन आदि की तस्करी रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही की है। इस क्रम में लंगूरों की एक प्रजाति जिसे ग्रे-लंगूर अथवा हनुमान लंगूर कहा जाता है, जो उत्तर प्रदेश में पायी जाती है, कि विभिन्न तरीको से पैसा कमाने हेतु इनकी तस्करी के बारे में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देश के क्रम में श्री अमित कुमार नागर, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 मुख्यालय लखनऊ के नेतृत्व में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। अभिसूचना संकलन के दौरान यह ज्ञात हुआ कि जनपद उन्नाव एवं आस-पास के जनपदों में पाये जाने वाले ग्रे-लंगूरों की तस्करी करने वाले गिरोह के लोगों द्वारा इन्हे पकड़कर बड़े पैमाने पर तस्करी किया जा रहा है।

निरीक्षक श्री दिलीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद सिंह, मु0आ0 अशोक गुप्ता राजेश मौर्या, संतोष सिंह, रूद्र नारायण उपाध्याय, अंजनी यादव, आरक्षी विजय वर्मा की एक टीम अत्यंत परिश्रम से जमीनी सूचना एवं अन्य स्रोतों से अभिसूचना एकत्र की। इस दौरान ज्ञात हुआ कि जनपद उन्नाव से कुछ तस्करों द्वारा ग्रे-लंगूरों/हनुमान लंगूरों की तस्करी की जा रही हैं। एसटीएफ टीम द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय वन विभाग लखनऊ की टीम को साथ लेकर इस सूचना को विकसित करते हुए दिनांक 25-06-2022 को समय लगभग 15.20 बजे ग्रे-लंगूर अथवा हनुमान लंगूरों की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को रामप्यारे वर्मा का पुराना मकान, ग्राम पाटन, थाना बिहार, उन्नाव से आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग संरक्षित पशु-पक्षियों को उनके प्राकृतिक निवास से पकड़कर स्वयं तथा अपने गिरोह के सदस्यों के आर्थिक लाभ के लिए इनकी तस्करी कर रहे हैं। लगभग 8-10 हजार रूपये प्रति ग्रे-लंगूरों/हनुमान लंगूरों के हिसाब से बेचते है। जिनका प्रयोग बड़े-बड़े शहरों में बन्दरों को भगाने के लिए, धार्मिक भावनाओं के आधार पर भीख मॉगने, खेल दिखाकर पैसा कमाने व शौक के तौर पर पालने हेतु किया जाता है। एक माह में लगभग 30 से 40 लंगूरों को बेच देते है। हम लोग वन्य जीवों की तस्करी लगभग पिछले 10 वर्षो से कर रहे है। सद्दाम ने यह भी बताया कि इसके पूर्व में भी ग्रे-लंगूरो की तस्करी में कोतवाली फतेहपुर, जनपद फतेहपुर व कोतवाली-कन्नौज से जेल जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्तों के सम्बन्ध में अपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना बिहार, जनपद उन्नाव में मु0अ0सं0 192/2022 धारा 2,9, 39, 49, 50, 51ए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 पंजीकृत कराया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: