UP-Rampur:नगर पालिका चिकित्सालय का ज़िलाधिकारी ने फ़ीता काटकर शुभारम्भ किया ।

रामपुर(मोहम्मद शीराज़ ख़ान)- नगर पालिका टाण्डा क्षेत्र में नगर पालिका चिकित्सालय बनाया गया है !

इस नगर पालिका चिकित्सालय का रामपुर के ज़िलाधिकारी ने फ़ीता काटकर शुभारम्भ किया । इस चिकित्सालय का संचालन ग़ाज़ियाबाद की आयुष्मान हैल्थकेयर सर्विसेज़ की टीम द्वारा निर्धारित शर्तों के तहत किया जायेगा। इस चिकित्सालय में डायग्नोसिस एवं ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करायी जायेगी। इस अवसर पर ज़िलाधिकारी ने कहा नगर पालिका द्वारा ये बेहद अच्छा काम किया जा रहा है और यह एक बेहतरीन पहल है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: