UP स्टार्टअप नीति 2026 व पोर्टल लॉन्च

नवाचार से नवनिर्माण: UP स्टार्टअप नीति-2026 और नए पोर्टल का शुभारंभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख ‘स्टार्टअप हब’ बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन, लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026’ की पुस्तिका का आधिकारिक विमोचन किया और ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल’ का भव्य शुभारंभ किया।

नवाचार से नवनिर्माण का संकल्प कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का युवा अब अपनी ऊर्जा और विचारों (Ideas) के बल पर रोजगार सृजित कर रहा है। नई नीति प्रदेश में अनुसंधान, तकनीक और युवा नवाचारों को एक सुदृढ़ मंच प्रदान करेगी, जिससे उत्तर प्रदेश में औद्योगिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता को नया आयाम मिलेगा।

स्टार्टअप्स के लिए सिंगल विंडो सिस्टम नवनिर्मित ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल’ के जरिए नए उद्यमियों को वित्तीय प्रोत्साहन, इंक्यूबेशन सपोर्ट, मेंटरशिप और सरकारी अनुमतियों के लिए एक ही जगह (Single Window Platform) सुविधाएं मिलेंगी। इससे राज्य में पारदर्शिता बढ़ेगी और नए उद्यमों को तेजी से स्थापित करने में मदद मिलेगी।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: