कटारी पंचायत की पूर्व मुखिया उर्मिला देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

शेखपुरा (बिहार), शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी की मां व कटारी पंचायत की पूर्व मुखिया उर्मिला देवी की प्रथम पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई. इस दौरान मुरारपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके तैलीय चित्र पर पुष्प मालाएं अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। मौके पर शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी,कटारी पंचायत की वर्तमान मुखिया रिंकी कुमारी, हुसैनाबाद पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ,समाजसेवी मुकुल कुमार, सुबोध कुमार, ब्रह्मदेव मुखिया ,संजीव मुखिया, रवि मुखिया, पंकज सिंह, शंकर नेता सहित बड़ी तादाद में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही पूर्व मुखिया उर्मिला देवी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया।

मौके पर वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उर्मिला देवी ने पंचायत के हर क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इसके साथ ही सदैव गरीबों की मदद में उनके निजी योगदान को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पंचायत के सभी गांव के लोगों के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दिखाई। इस मौके पर शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी के साथ मौजूद उनकी पत्नी व कटारी पंचायत की वर्तमान मुखिया रिंकी कुमारी द्वारा बड़ी संख्या में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।

रिपोर्ट : उमेश कुमार,
शेखपुरा (बिहार),

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: