केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, बरबीघा में बैंकिंग सेवाएं बाधित

शेखपुरा: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ गुरुवार को विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने देशभर में हड़ताल की. इस आह्वान का असर बिहार के जिला शेखपुरा एवं बरबीघा में भी देखने को मिला जहां बैंकिंग और बीमा क्षेत्र की सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहीं.

ऑल इंडिया सेंट्रल ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में बैंक कर्मचारी, बीमा क्षेत्र से जुड़े कर्मी और कई अन्य श्रमिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए. शेखपुरा एवं बरबीघा की विभिन्न बैंक शाखाओं में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने इस आंदोलन में भागीदारी की. सुबह से ही कई बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन का काम बाधित रहा. कुछ शाखाएं खुली जरूर थीं, लेकिन वहां केवल सीमित प्रशासनिक कार्य किए गए. वहीं, कुछ बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं, जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लेनदेन के लिए बैंक पहुंचे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा. कई ग्राहकों ने जरूरी भुगतान और अन्य वित्तीय कार्य न हो पाने की शिकायत भी की.

बरबीघा अंतर्गत में पंजाब नेशनल बैंक शाखा ,बैंक ऑफ इंडिया शाखा,केनरा बैंक शाखा एवं अन्य बैंक शाखा के कर्मचारियों के संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. बैंकिंग और बीमा सेवाओं पर इसका स्पष्ट प्रभाव रहा.

रिपोर्ट: पंकज कुमार,
बिहार,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: