अमेठी में टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ मारपीट, सीसी फुटेज में कैद हुई घटना
जिले के गौरीगंज क्षेत्र के बाबूगंज टोलप्लाजा पर कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की।
रिटर्न की पर्ची को लेकर उनकी टोल प्लाजा कर्मचारियों से कहासुनी हुई जिसके बाद वे मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस में रिपोर्ट के बाद सीसी फुटेज में कुछ लोग मारपीट करते हुए नजर आए।
