आज कनॉट प्लेस देशभक्ति के जोश और उमंग से सराबोर था और यह नज़ारा हमेशा के लिए दिल में बस गया-CM रेखा गुप्ता।
आज कनॉट प्लेस देशभक्ति के जोश और उमंग से सराबोर था और यह नज़ारा हमेशा के लिए दिल में बस गया। 5,000 नन्हे देशभक्तों के हाथों में ऊँचा लहराता तिरंगा, आँखों में अटूट चमक और कदमों में मातृभूमि के लिए जोश।

हर लहराते तिरंगे का एक ही संदेश था, हम एक हैं, हमारा तिरंगा एक है, और हमारा भारत एक है। हमारे छोटे-छोटे कदम—शहर को साफ़ रखना, पानी-बिजली की बचत करना, कूड़ा न फैलाना देश की बड़ी तस्वीर को बदल सकते हैं।

आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें दिल्ली को स्वच्छ, हरी-भरी और प्रदूषण-मुक्त बनाने का। प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने का और अपने कर्म व आचरण से भारत की राजधानी की गरिमा को और ऊँचा करने का।

तिरंगे की शान में एकजुट होकर, हम दिल्ली को राष्ट्रभक्ति और विकास का सबसे सुंदर उदाहरण बनाएँगे। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री
ब्यूरो रिपोर्ट आल राइट्स मैगज़ीन