इस वर्ष नवरात्र के अवसर पर राजधानी दिल्ली प्रभु श्रीराम की भक्ति में राममय होगी
इस वर्ष नवरात्र के अवसर पर राजधानी दिल्ली प्रभु श्रीराम की भक्ति में राममय होगी। रामलीलाओं के आयोजन को सुचारू व सरल बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़े निर्णय लिए हैं।
माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि सभी अनुमतियां जिला स्तर पर डीएम की अगुवाई में सिंगल विंडो सिस्टम से दी जाएंगी, ताकि आयोजकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

भूमि की सिक्योरिटी राशि कम की गई है, मनोरंजन स्थलों का क्षेत्रफल बढ़ाया गया है, और विवाद निवारण के लिए विशेष समिति बनाई गई है। रामलीला स्थलों पर एंबुलेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

रामलीला न केवल श्रद्धा का उत्सव है, बल्कि हमारी विरासत और सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक भी है। यह आयोजन पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती आ रही उस अमर आस्था को जीवंत करता है, जिसमें प्रभु श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन पथ को प्रकाशमान करते हैं।

बैठक में दिल्ली रामलीला महासंघ के पदाधिकारी व संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट आल राइट्स मैगज़ीन
