Lucknow- यूपी विधानसभा में 16 फरवरी को अहम विधेयकों पर मंथन- विश्वविद्यालय संशोधन से लेकर बजट चर्चा तक कई बड़े मुद्दे एजेंडे में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यसूची 16 फरवरी 2026 के लिए जारी कर दी गई है। सदन की कार्यवाही प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण विधेयकों, विभागीय प्रतिवेदनों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

कार्यसूची के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से “उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026” तथा “उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026” को सदन में विचारार्थ एवं पारित कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इन विधेयकों को प्रवर समिति को भेजे जाने का प्रस्ताव भी सूचीबद्ध है।

इसके अतिरिक्त, ऊर्जा विभाग से संबंधित वार्षिक प्रतिवेदन 2024-25 सदन के पटल पर रखा जाएगा। विभिन्न विभागीय समितियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएंगी, जिन पर चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

नियम-51 के अंतर्गत जनहित के कई महत्वपूर्ण विषयों पर सदन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, पशु चिकित्सा सुविधाएं, कैंसर और हृदय रोग उपचार व्यवस्था, तथा अवैध निर्माण जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा भी कार्यसूची में निर्धारित है। साथ ही सदस्यों द्वारा पूछे गए तारांकित और अतारांकित प्रश्नों पर संबंधित मंत्री जवाब देंगे।

प्रदेश की राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां नीतिगत निर्णयों और संशोधनों पर व्यापक बहस की संभावना है।

ब्यूरो रिपोर्ट,
आल राइट्स मैगज़ीन

बरेली। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: