शेखपुरा-बरबीघा गौशाला में यातायात थानाध्यक्ष ने की गौ सेवा, चना-गुड़ खिलाकर की सुख-समृद्धि की कामना
शेखपुरा जिला में सनातन धर्म में गौ की विशेष महत्ता का वर्णन है यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार शाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने जिले के बरबीघा स्थित प्राचीन गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा की इस अवसर पर गौ माता को चना और गुड़ खिलाकर अपने सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना की उन्होंने बरबीघा गौशाला में पशुओं की देखभाल के लिए कमेटी द्वारा की गई व्यवस्था की मुक्त कंठ से सराहना की उन्होंने यहां रखे गए सभी गए गाय और बछड़ों को के स्वास्थ्य को बेहतर देखते हुए खुशी का इजहार किया उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए अन्य लोगों को भी गौशाला में आकर गौ माता की सेवा करनी क्या अपील की साथ ही उन्होंने गौ सेवा के लिए उत्साही सनातनी धर्मावल्लियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की भी अपील की यह सहयोग गौ माता के लिए चारा रुपय आदि के रूप में किया जा सकता है
उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि जिला मुख्यालय स्थित गौशाला का भी उन्होंने भ्रमण किया है वहां भी बेहतर व्यवस्था देखने को मिली यहां भी विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से गौ सेवा की बेहतर व्यवस्था मन को मोह लेने वाली है इस अवसर पर गौशाला के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने यातायात थाना अध्यक्ष को गौशाला की सभी व्यवस्थाएं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गायों के रखने के लिए साफ-सुथरे शेड उनके भोजन और साफ सफाई की व्यवस्था पर उन्होंने कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद किया। इस मौके पर दीपक कौशिक पूर्व कोषाध्यक्ष श्री गौशाला शेखपुरा धर्मेंद्र कुमार सचिव-बरबीघा अमित कुमार डोकानिया बरबीघा कोषाध्यक्ष मनीष कुमार कोषाध्यक, शंकर साव, रणजीत प्रसाद,सागर प्रसाद ज्ञान प्रकाश,सुरेश साव सहित बड़ी संख्या में आम लोग के साथ गौशाला के सदस्य मौजूद रहे।
रंजन कुमार,
शेखपुरा(बिहार),
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
