बरेली लेखपालों का अनिश्चितकालीन धरना
बरेली के सदर तहसील में लेखपालों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तहसील परिसर में प्रदेश स्तरीय अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर समस्त लेखपालों ने अपनी हड़ताल आज से शुरू कर दी है, वहीं सदर उप जिलाधिकारी एम पी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन मांगों को लेकर शासन द्वारा 8 अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है जिनके द्वारा मागों पर विचार विमर्श कर समाधान अमल में लाया जाएगा।
