T20 World Cup2026 : वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत,
भारत बनाम वेस्ट इंडीज मैच का स्कोर: टी20 वर्ल्ड कप के हाईवोल्टेज सुपर 8 मुकाबले में भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज से हुआ। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई। टूर्नामेंट के सुपर 8 मुकाबलों में भारत और वेस्टइंडीज की टीम को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा।
जबकि दोनों टीमें जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब रहीं थी। वहीं आखिरी ग्रुप मैच को टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट से जीता। इस मैच में टॉस टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए और टीम इंडिया को 196 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने इस टारगेट को आखिरी ओवर में चेज कर लिया।
करो या मरो के मैच में वेस्टइंडीज से सामना
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में रविवार को ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक बेहद रोमांचक और निर्णायक मुकाबला होने जा रहा है। जहां भारतीय बल्लेबाज अपने पुराने रंग में लौट आए हैं, वहीं टीम की सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजों का फीका प्रदर्शन है। इस क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।
भारत ने मारी सेमीफाइनल में एंट्री, वेस्टइंडीज हारा
हार्दिक पंड्या आउट
तिलक वर्मा आउट
तिलक वर्मा आउट हो गए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में 15 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा का विकेट काफी अहम समय पर गिरा है। अब हार्दिक पंड्या बैटिंग करने के लिए मैदान पर आए हैं।
भारत का तीसरा विकेट गिरा, सूर्या आउट
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी देर से मुश्किल में नजर आ रहे थे, वह 16 गेंदों पर सिर्फ 18 रन बना सके। हालांकि उन्होंने संजू सैमसन का काफी अच्छे से साथ निभाया। टीम इंडिया का स्कोर 11 ओवर के बाद 101-3
संजू सैमसन का अर्धशतक पूरा
भारत का पहला विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा आउट
टीम इंडिया का पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिर गया है। इस रनचेज में अभिषेक शर्मा का रोल काफी ज्यादा अहम था, लेकिन वह आउट हो गए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 29-1, अभिषेक शर्मा ने बनाए 10 रन
टीम इंडिया की पारी शुरू
भारतीय टीम की पारी शुरू हो गई है। टीम इंडिया की ओर ओपन करने के लिए मैदान पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन आए हैं। दोनों बल्लेबाजों पर इस मैच बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं बात करें वेस्टइंडीज के बारे में तो उनकी ओर से पहला ओवर अकेल हुसैन कर रहे हैं।
टीम इंडिया को मिला 196 रनों का लक्ष्य
वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं। इस दौरान होल्डर और पावेल ने 5वें विकेट के लिए 76 रन जोड़े अब टीम इंडिया के सामने 196 रनों की जरूरत है।
वेस्टइंडीज की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, स्कोर- 163/4
वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है। वेस्टइंडीज ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रन बना लिए हैं। रॉवमैन पॉवेल 21 और जेसन होल्डर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज का चौथा विकेट भी गिरा
हार्दिक पंड्या ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड को 14 रन बनाने के बाद आउट कर दिया है। इसी के साथ वेस्टइंडीज के 4 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। जेसन होल्डर 6 और रॉवमैन पॉवेल 3 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर 8 का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता।
ब्यूरो रिपोर्ट ऑल राइट्स मैगज़ीन
