रूसी जनरल को गोली मारने वाला संदिग्ध दुबई में पकड़ा गया

रूसी सरकारी मीडिया का कहना है कि एक सीनियर जनरल पर हमले के संदिग्ध बंदूकधारी को दुबई में हिरासत में ले लिया गया है.

मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी हेड व्लादिमीर अलेक्सेयेव को शुक्रवार को मॉस्को में गोली मारी गई थी और वह घायल हो गए थे.

रूसी सुरक्षा सेवा ने कहा कि मुख्य संदिग्ध, एक रूसी नागरिक, को यूएई के अधिकारियों की मदद से गिरफ़्तार किया गया है, और अभियुक्त को प्रत्यर्पित किया जा रहा है.

रूसी सुरक्षा सेवा के मुताबिक़ संदिग्ध के एक कथित साथी को भी मॉस्को में हिरासत में लिया गया है. क्रेमलिन ने गोलीबारी के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया है, जिसे यूक्रेन ने नकार दिया है.

ब्यूरो रिपोर्ट ऑल राइट्स मैगज़ीन

T20 World Cup 2026 : न्यूज़ीलैंड ने अफ़ग़ानिस्तान को 5 विकेट से हराया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: