मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष बनाये गए सुरेन्द्र बीनू सिन्हा महासचिव अभय सिंह भटनागर
बरेली। मानव सेवा क्लब की वर्ष 2021-2022 के लिये कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है जिसमें सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को अध्यक्ष और अभय सिंह भटनागर को महासचिव बनाया गया है।
क्लब की साधारण सभा में यह घोषणा नामांकन समिति के अध्यक्ष प्रो.एन. एल.शर्मा ने की। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में वेदप्रकाश सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इं. के.बी.अग्रवाल,अनिल सक्सेना को उपाध्यक्ष,सी.एस. अंकित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा निरूपमा अग्रवाल को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
इनके अतिरिक्त निदेशक मंडल में सी.ए. राजेन विद्यार्थी, नरेश मलिक,ए. एस. अग्रवाल, इंद्रदेव त्रिवेदी,इं. ए. एल.गुप्ता, मुकेश सक्सेना, मयंक अग्रवाल, राजेश सक्सेना, प्रवीण गोयल, राजेंद्र कुमार सक्सेना, निर्भय सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, इ. डी.डी.शर्मा और रजनीश सक्सेना को शामिल किया गया है। क्लब में कुल 86 सदस्य हैं।
बरेली से निर्भय सक्सेना की रिपोर्ट !