नल-जल योजना पर सख्ती- सभापति शोनू कुमार ने तय किया संचालन समय, विशेष अवसर पर ही मिलेगी छूट

शेखपुरा, आज सभापति शोनू कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद, बरबीघा क्षेत्रान्तर्गत संचालित नल-जल योजना ऑपरेटर के साथ बैठक आयोजित की गई । नल-जल ऑपरेटर के द्वारा बार-बार से समस्या, जैसे – पाईप लिकेज, लोगों द्वारा अनियमित मोटर चलाने का दबाव बनाने, इत्यादि के संबंध में बताया गया । इस संबंध में निदेश दिया गया कि नल-जल बोरिंग का संचालन सुबह 6.00 बजे से 9.00 बजे तक तथा शाम 4.00 बजे से 6.00 बजे तक करने का निदेश दिया गया । इसके अतिरिक्त संचालन नहीं किया गया । विशेष परिस्थिति में जैसे – दशकर्म, शादि अन्य विशेष अवसर पर नागरिकों से आवेदन लेकर उस माननीय वार्ड पार्षद से अनुशंसा प्राप्त होने के उपरान्त ही नल-जल चालू किया जाएगा ।

साथ ही साथ अप0 2.30 बजे माननीय सभापति शोनू कुमार की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित किया गया, जिसमें डत्थ् सेन्टर बनाने हेतु मौजा – दरियाचक में चिन्हित स्थल पर तथा STP प्लांट लगाने हेतु नारायणपुर मौजा में बनाने हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया तथा इसे नगर परिषद अमीन से नापी कराकर चिन्हित करने का निदेश दिया गया । नगर परिषद, बरबीघा क्षेत्र आंगनवाड़ी केन्द्र में रिक्त आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायक की बहाली पर चर्चा किया गया, जिसमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया गया ।

शिक्षा विभाग एवं बिजली विभाग के कोई पदाधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए । दोनों पदाधिकारी नगर परिषद, बरबीघा की बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठक में पत्र देने के बावजूद भी उपस्थिति नहीं होते हैं । इस संबंध में इनके विरूद्ध विभागीय पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को अवगत कराने का निर्णय लिया गया । बैठक में श्री शोनू कुमार, माननीय सभापति तथा सशक्त स्थायी समिति के सदस्य श्री रौशन कुमार, श्री विकास कुमार, श्रीमति अंजू देवी तथा श्री राकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बरबीघा उपस्थित थे ।

रिपोर्ट: पंकज कुमार(बिहार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: