बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती- मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त डॉक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र
पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री अनुभव प्रकाश, श्री मृणाल कुमार, श्री रौशन कुमार, श्रीमती नेहा कुमारी, श्री रविरंजन कुमार, श्री उत्कर्ष शर्मा, श्री आशीष रंजन, श्री आलोक रंजन एवं श्री अभिषेक कुमार को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि उम्मीद है कि आप सब अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे। हमलोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये लगातार काम कर रहे हैं। आप सभी लोग अच्छे से काम करें ताकि राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव श्री हिमांशु शर्मा, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधिक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पानेवाले अभ्यर्थी उपस्थित थे।
रिपोर्ट,सोनू कुमार
बिहार,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

