STF का बड़ा खुलासा-मिलावटी पेट्रोल-डीजल बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब, दो गिरफ्तार

लखनऊ/मैनपुरी।
स्पेशल टास्क फोर्स (STF), उत्तर प्रदेश ने मिलावटी पेट्रोल और डीजल की अवैध बिक्री में संलिप्त एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलेमपुर में की गई।
STF को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग बिना वैध अनुमति पेट्रोल पंप खोलकर मिलावटी पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कर रहे हैं, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान के साथ आमजन की गाड़ियों को भी क्षति पहुंच रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
राधे श्याम पुत्र बाबूराम सिंह, निवासी 153, निया एन्क्लेव, जलेसर रोड, फिरोजाबाद
अंकित यादव पुत्र सत्येंद्र सिंह यादव, निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी

बरामदगी का विवरण
STF की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से—
02 मोबाइल फोन
01 कूटरचित आधार कार्ड
01 डेबिट कार्ड (स्टेट बैंक)
02 एटीएम कार्ड
₹4,400 नगद

पेट्रोल पंप संचालन से संबंधित फर्जी LOI (Letter of Intent) व अन्य दस्तावेज
विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में मिलावटी पेट्रोल व डीजल

इसके अलावा ग्राम सलेमपुर स्थित एक अवैध पेट्रोल पंप को सील किया गया, जहां से मिलावटी ईंधन की बिक्री की जा रही थी।
जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

STF की पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त राधे श्याम ने फर्जी कंपनियों के नाम पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए दस्तावेज तैयार किए और आम लोगों को धोखे में रखकर मिलावटी पेट्रोल-डीजल की बिक्री की। अभियुक्त द्वारा अब तक विभिन्न जनपदों में कई लोगों को फर्जी पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर LOI और परमिशन दिलाने का झांसा दिया गया।

अभियुक्त अंकित यादव ने स्वीकार किया कि उसने बिना वैध अनुमति वर्ष 2020 से पेट्रोल पंप का संचालन किया और विभिन्न स्थानों से पेट्रोल-डीजल की अवैध खरीद कर उसे आम जनता को बेचा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने बड़ी कंपनियों के नाम का दुरुपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में यह नेटवर्क फैलाया।
कानूनी कार्रवाई
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी में
धारा 318, 338, 336, 340(2), 3/5, आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
STF अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से मिलावटी ईंधन की अवैध सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: