STF की कार्रवाई: दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
मऊ के ₹50,000 के इनामी शुभम सिंह की लखनऊ से गिरफ्तारी
लखनऊ/मऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए मऊ जिले से वांछित ₹50,000 के इनामी अपराधी शुभम सिंह को लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया है । अभियुक्त मऊ के कोपागंज थाने में दर्ज लूट के एक मामले में फरार चल रहा था ।
📌 न्यूज़ हाइलाइट्स:
-
गिरफ्तारी स्थल: चिड़ियाघर (Zoo) के पास, थाना हजरतगंज, जनपद लखनऊ ।
-
इनामी अपराधी: मऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर ₹50,000 का पुरस्कार घोषित था ।
-
मुख्य घटना: जनवरी 2026 में मऊ में एक सर्राफा व्यवसायी से की थी बड़ी लूट ।
-
गैंग का खुलासा: लूट की घटना में मोनू यादव, विशाल और राहुल यादव जैसे अपराधी भी शामिल थे ।
सर्राफा व्यवसायी से लूट का मामला
पूछताछ के दौरान शुभम सिंह ने कबूल किया कि 13 जनवरी 2026 को उसने अपने साथी विशाल के कहने पर घोषी (मऊ) के पिडवल मोड़ के पास एक सर्राफा व्यवसायी को तमंचा सटाकर डराया-धमकाया और उनसे सोने-चांदी के गहने लूट लिए थे । इस लूट के बाद गैंग के सदस्य मोनू यादव ने जेवर बेचकर शुभम को उसका हिस्सा दिया था ।
एसटीएफ की कार्यवाही
एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी की टीम को सूचना मिली थी कि शुभम सिंह अपनी पहचान छिपाकर लखनऊ में रह रहा है । उप निरीक्षक शाहजादा खाँ और विनय मौर्या के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर उसे हजरतगंज चिड़ियाघर के पास से दबोच लिया ।
📊 शुभम सिंह का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के खिलाफ मऊ के थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं:
-
मु.अ.सं. 20/2026: धारा 310(2), 317(3), 3(5), 310(4), 351(3) बीएनएस – थाना कोपागंज, मऊ ।
-
मु.अ.सं. 160/2022: धारा 323, 504, 506 भादवि – थाना मोहम्मदाबाद, मऊ ।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

