गोरखपुर में STF की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर धराया

लखनऊ:
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 50,000 रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शौकीन को 20 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई गोरखपुर-देवरिया हाईवे पर रामनगर करजहा जीरो प्वाइंट ओवरब्रिज के नीचे की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त शौकीन पुत्र कालू, निवासी संभल हेडा, थाना मीरापुर, जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली में मुकदमा अपराध संख्या 60/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

एसटीएफ को पिछले कुछ दिनों से इनामी और फरार अपराधियों की सक्रियता की सूचनाएं मिल रही थीं। अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर सूचना संकलन और कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में गोरखपुर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुख्ता सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर शौकीन को धर दबोचा।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है, जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भेजता था। मार्च 2023 में सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद वह बिहार, हरियाणा, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में छिपकर रह रहा था।

शौकीन के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गोवध अधिनियम, धोखाधड़ी, विद्युत अधिनियम और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों सहित 17 से अधिक आपराधिक मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। उसे सैयदराजा थाने में दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट,
आल राइट्स मैगज़ीन,

Bihar News : उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का दिया सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: