लखनऊ नगर निगम में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया
लखनऊ नगर निगम में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया

इप्सेफ के द्वारा देश के कर्मचारियों एवं ट्रेड यूनियन को लोकतांत्रिक अधिकार देने एवं एक देश एक वेतन भत्ते देने के संबंध में आज नगर निगम में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों ने अपना विरोध जताया

शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष बी पी मिश्रा जी और महासचिव शशी कुमार मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं पर अधिकारियों से बात करने का कई बार समय मांगा गया किंतु खेद है कि अभी तक समय निर्धारित नहीं किया जा सका जिससे कर्मचारियों के दुख दर्द का मिल बैठकर समाधान नहीं निकल सका जिसके कारण शासन और कर्मचारियों के मध्य अनावश्यक रूप से टकराव की स्थिति बनी रहती है जिससे देश के प्रगति में रूकावट आना स्वभाविक है इप्सेफ का सदैव ही यह दृष्टिकोण रहा है कि आपसी सामंजस व सदभाव का वातावरण बना रहे जिससे देश के विकास की गति को और तेज गति से बढ़ाने में देश के कर्मचारियों का और भी योगदान अपेक्षित हो सके इन परिस्थितियों में सरकार की उपेक्षा से कर्मचारियों का मनोबल टूटता जा रहा है
राघवेन्द्र सिंह आल राईट न्यूज़ लखनऊ