श्रद्धा कपूर बनी ‘द बाॅडी शाॅप इण्डिया’ की नई ब्रांड अम्बेसडर
श्रद्धा कपूर बनी ‘द बाॅडी शाॅप इण्डिया’ की नई ब्रांड अम्बेसडर

मुंबई : विश्वस्तरीय प्रतिष्ठित सौंदर्य ब्रांड ‘द बाॅडी शॉप’ ने श्रद्धा कपूर को द बाॅडी शाॅप इण्डिया की नई

ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है। अपनी प्रतिभा, फिल्मों के चुनाव, पर्यावरण और पशु अधिकारों को समर्थन देने के लिए विख्यात इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने ब्रांड अम्बेसडर के रूप में अपनी नई यात्रा की शुरूआत की है।

पर्यावरण संरक्षण को योगदान देने वाली श्रद्धा के वन बचाओ अभियान ने कई युवाओं,

महिलाओं और लड़कियों को इस नेक काम की खातिर आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया।

यकीनन, पर्यावरण व सामाजिक कार्यों के लिए श्रद्धा की सक्रियता उन्हें द बॉडी शॉप इंडिया के लिए अनुकूल बनाती है।
—अनिल बेदाग—