रोहतास में संबल योजना के तहत दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरण हेतु स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित

रोहतास, डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण क्षत्र योजना के अंतर्गत संबल योजना के तहत चलंत दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 132 लाभुकों का चयन किया गया।

विदित हो कि इस योजना के तहत बिहार राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे स्थायी निवासी, जो चलंत दिव्यांगजन हैं तथा जिनका दिव्यांगता प्रतिशत 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, साथ ही जो परिवार के कमाऊ सदस्य हैं या किसी महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं, उन्हें इस योजना से आच्छादित किया जाता है।

बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन तथा सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण रोहतास उपस्थित रहे। बिहार सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक योग्य लाभुक समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिपोर्ट, आशुतोष कुमार,
रोहतास,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: