हरदोई किसानों के साथ हर समय समाजवादी पार्टी:- मुकुल
हरदोई 13 दिसम्बर।
समाजवादी पार्टी छात्र सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के आवाहन पर आज भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध और किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में किसानों की आय बढ़ाओ और खेती किसानी बचाओ की मांग को लेकर कई गांवों में पदयात्रा की।

सपा नेता मुकुल सिंह आशा कई गांव में जाकर किसानों, जनता को किसानों के मुद्दों को लेकर जागरूक किया।
सपा नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि देश के अन्नदाता के संघर्ष में हम सब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। किसानों की हर संभव मदद के लिए समाजवादी लोग तत्पर हैं। भाजपा सरकार द्वारा किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है उन पर लाठी, गोलियां, आंसू गैस और पानी की बौछार से उनको प्रताड़ित किया जा रहा है साथ ही उन पर मुकदमे भी दर्ज भाजपा सरकार करा रही है। एक तरफ किसान बदहाल है वहीं भाजपा की सरकार खुशहाल है। किसानो की हक की लड़ाई को लेकर 14 दिसंबर को सभी जनपदों में अहिंसात्मक धरना किया जाएगा। सभी समाजवादी साथी धरने में पहुंचकर किसानों की आवाज को बुलंद करें।
लखनऊ से ब्यूरो चीफ राघवेंद्र सिंह,(राजू शर्मा) की रिपोर्ट !