समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर बाटी मिठाई !
समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर बरेली समाजवादी पार्टी व बरेली बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने मिलकर कोतवाली के सामने अंबेडकर पार्क में जश्न मनाया जिसमें दोनों ही दलों के नेताओं ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी ,फूल मालाओं से लाद दिया ,व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया !
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि आज माननीय अखिलेश यादव जी व बहन सुश्री मायावती जी ने एक इतिहास लिखा है जो कि उत्तर प्रदेश भारत के भविष्य को सुनहरा करने का कार्य करेगा ! प्रदेश,देश मे अगड़े, पिछड़ों,दलितों, व अल्पसंख्यकों में आज खुशी की लहर दौड़ पड़ी जो दबे कुचले लोग अब तक घुटन महसूस कर रहे थे उनके लिये यह गठबन्धन नई उम्मीद है, दोनों दलों के राष्ट्रीय नेताओं ने जनता की घुटन को महसूस करते हुए जनता में खुशी का संचार पैदा कर दिया ।बहुजन समाज पार्टी के ज़िला अध्यक्ष राजेश सागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश को हर मोर्चे पर परेशानी में डालने वालों की नींदे हराम हो चुकी हैं देश को जीएसटी और नोटबंदी के नाम पर ठगने वाले भ्रष्टाचारी लोग सांप्रदायिकता के नाम पर सत्ता को हथियाने वाले लोग आज इस गठबंधन से बेचैनी महसूस कर रहे हैं । समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा कि कल का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आएगा देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने वाले लोगों को अब झोला उठाकर चले जाने का समय आ गया है ।पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि जनता को ठगी से बचाने के लिए इस गठबंधन की आवश्यकता उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक महसूस कर रहा था। पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम ने कहा कि यह गठबंधन जुमले बाजों के ताबूत में आखरी कील ठोकने का काम करेगा देश अब जुमलों से नहीं विकास से चलेगा ।दोनों ही दलों के नेता इस अवसर पर खुशी का इज़हार कर रहे थे, बसपा के जगदीश प्रसाद ,अयोध्या प्रसाद ,वेद प्रकाश वाल्मीकि ,अच्छनअंसारी ,समाजवादी पार्टी के निवर्तमान ज़िला महासचिव प्रमोद बिष्ट ,बिथरी विधानसभा के प्रभारी प्रमोद यादव, ज़िला प्रवक्ता हैदर अली ,उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव ,अगम मौर्य, शमीम अहमद, शमीम खान सुल्तानी ,दीपक शर्मा,मयंक शुक्ला मोंटी, अरुण यादव,अशोक यादव,गौरव यादव,मोहित यादव, दिनेश यादव आदि प्रमुख थे !
