बरेली : प्रेम को धर्म की निगाह से न देखा जाए, यह कहते हुए शहाना रविंद्र के साथ थाने पहुंच गई थीं। अब दोनों शादी की तैयारी में लग गए हैं। शहाना का नाम वही रहेगा, मगर उनकी पहचान शहाना पटेल के तौर पर होगी।
करीब चार साल पहले बिथरी चैनपुर के सैदपुर में रहने वाले रविंद्र पटेल व शहाना के बीच प्रेम संबंध हुए। दो संप्रदायो का मामला होने के कारण दोनों इस रिश्ते को गांव वाले से छिपाते रहे। हालांकि धीरे-धीरे दोनों परिवारों को पता चल गया। विरोध और पाबंदियां लगीं। कुछ दिन पहले स्वजन ने शहाना का निगाह तय कर दिया, मगर वह ठान चुकी थीं कि रविंद्र के साथ जिंदगी गुजारनी है। रविवार को वह घर छोड़कर रविंद्र के पास पहुंच गई। वहां से दोनों सीधे थाने पहुंचे। इससे पहले वीडियो वायरल किया कि बालिग हैं और मर्जी से एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। थाने में दोनों के परिवार बुलाए गए। घर वापस चलने की गुजारिश की, मगर दोनों नहीं माने। बाद में दोनों परिवारों ने लिखकर दिया कि वे बालिग हैं इसलिए जो चाहें निर्णय लें। लड़की पक्ष ने लिखा कि वह अब कोई वास्ता नहीं रखना चाहते।
इसके बाद दोनों शहर छोड़कर दूसरी जगह चले गए। सोमवार को रविंद्र ने फोन पर बताया कि हम दोनों ने कोर्ट से शादी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद जुलाई में रीति-रिवाज से शादी करेंगे। शहाना का नाम वही रहेगा, शादी करने के बाद मैं उन्हें अपनी पहचान दूंगा। वह शहाना पटेल होंगी। दोनों अपने फैसले से संतुष्ट हैं। शहाना ने भी अपने बयान में दर्ज कराया कि वह रविंद्र से शादी करना चाहती हैं। उन्हीं के साथ रहना है।
राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की…
Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity. 🚢 With an estimated investment of ₹4,288.26 crore,…
गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास प्रीति झंगियानी-परवीन डबास…
एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल ग्लैमर की…
गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं…
हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख…