रिलायंस की अरबों की संपत्ति कुर्क
रिलायंस ग्रुप पर ED का बड़ा शिकंजा ⚖️
न्यूज़: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 581.65 करोड़ रुपये की 31 अचल संपत्तियां कुर्क की हैं. ये संपत्तियां गोवा, दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं. इस ताजी कार्रवाई के बाद रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप की अब तक कुल 16,310 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है.
पब्लिक फंड की हेराफेरी का खुलासा 🕵️♂️
न्यूज़: ईडी की जांच में सामने आया है कि RHFL और RCFL ने विभिन्न बैंकों से सार्वजनिक धन जुटाया था, जिसमें से 11,000 करोड़ रुपये से अधिक एनपीए (NPA) में बदल गए. जांच के अनुसार, इस धन को अनिल अंबानी ग्रुप द्वारा नियंत्रित शेल और डमी संस्थाओं के माध्यम से रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर जैसी अन्य ग्रुप कंपनियों में डायवर्ट किया गया था. ईडी ने हालिया तलाशी के दौरान बैंक खातों में जमा 77.86 करोड़ रुपये और 2.48 करोड़ रुपये की अन्य संपत्तियां भी फ्रीज की हैं

