रातों रात सील तोड़ कर हो रहा टावर का निर्माण।
गणेशनगर के निवासियों ने की डी एम से शिकायत। थाना सुभाष नगर गनेश नगर के गली नम्बर 11 औऱ 12 के नागरिकों ने डीएम से शिकायत की है कि उनके छेत्र में इंडस कंपनी का टावर सील तोड़ कर रातों रात बनाया जा रहा है !
उनका कहना है कि नत्थू सिंह और ममता के मकान पर इंडस कंपनी का टावर लग रहा था तो 2 जनवरी 2019 को बी डी ए में इसकी शिकायत की गई थी ! टावर के रेडिएशन से लोगों के स्वास्थ पर विपरीत असर पड़ता है ! बी डी ए ने 14 जनवरी को टावर को सील कर दिया लेकिन नत्थू सिंह और ममता सील तोड़ कर रातों रात टावर का निर्माण करा रहे ! पुलिस की मिली भगत से ही रहा है । अबैध निर्माण को रोकने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुन्नी देवी राजेश कुमारी,बीना कश्यप,बबलू यादव,विवेक, प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।