पाकिस्तान को राजनाथ की सख्त चेतावनी- बंद करो आतंकवाद, वरना हो जाओगे टुकड़े-टुकड़े
राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद पर लगाम लगानी चाहिए,
नहीं तो कोई भी इसे टुकड़ों में तोड़ने से नहीं रोक सकेगा. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, सुरक्षित हैं, और सुरक्षित रहेंगे. भारत जाति या धर्म के आधार पर लोगों को विभाजित नहीं करता है.
