Bihar News- UGC Regulation Act 2026 पर फूटा जनाक्रोश- औरंगाबाद में आरक्षण के समर्थन में सड़कों पर उतरे OBC, SC-ST संगठन

औरंगाबाद में आज UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 को लेकर सामाजिक संगठनों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। OBC, SC और ST वर्ग के प्रतिनिधियों ने गांधी मैदान से एकजुट होकर जुलूस निकाला, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रमेश चौक पहुंचा और वहां से समाहरणालय गेट तक प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 को पूर्ण रूप से लागू किया जाए, ताकि उच्च शिक्षा संस्थानों में आरक्षण व्यवस्था और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि केंद्र सरकार इस मामले में स्पष्ट नीति अपनाए और सामाजिक न्याय के प्रावधानों को मजबूती से लागू करे।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

रिपोर्ट: मंन्टू कुमार,
औरंगाबाद(बिहार),

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, एसटीएफ ने एक आरोपी को वाराणसी से किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: