“सबका सम्मान–जीवन आसान” में उमड़ी जनसमस्याओं की बाढ़, 53 आवेदनों पर डीएम ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
शेखपुरा: आज शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी,शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ’’सबका सम्मान-जीवन आसान ’’ अंतर्गत जनशिकायत की सुनवाई में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस जनता दरबार में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें पेयजल हेतु मोटर लगवाने, साफ-सफाई कार्य हेतु चयन करने, भाई-भाई का बॅटवारा करवाने, अंचलाधिकारी शेखपुरा द्वारा रसीद नहीं काटने, आम रास्ता अवरूद्ध करने, धान खरीद नहीं करने, आवास का लाभ दिलाने, राशन कार्ड बनवाने, नाली निर्माण एवं पी॰सी॰सी॰ ढलाई करवाने, पी॰आर॰डी॰ चालक भुगतान, पेयजल की आपूर्ति कराने, मोटर साइकिल का पुनः रजिस्ट्रेशन कराने, जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने, शेखपुरा अंचल से वंशावली नहीं बनवाने, चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत परिमार्जन पोर्टल में सुधार कराने, उद्यमी योजना अंतर्गत मशीन का पैसा लेकर मशीन नहीं लगाने, नाली का पानी निकासी करवाने, अरियरी अंचल अंचलाधिकारी द्वारा जमाबंदी में पुनः सुधार करवाने, सरकारी अमीन द्वारा नापी कराने, मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने, बच्चे को स्कूल में दाखिला करवाने, मेरे रैती जमीन पर दबंगो द्वारा कब्जा करने, शेखपुरा अंचलाधिकारी द्वारा जमाबंदी रद्दीकरण करवाने, जर्जर विद्यालय का निर्माण करवाने, ऐफनी पंचायत के सरंपच का मानदेय दिलाने, बिजली बिल में सुधार कराने, खेसरा में सुधार कराने, मेरे निजी जमीन पर रोड बनवाने के उपरांत उसका मुआवजा दिलाने, अंचलाधिकारी चेवाड़ा द्वारा ठाकुरवाड़ी का जमीन किसी दूसरे के नाम चढ़वाने, आदि से संबंधित मामलें आज के प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन प्राप्त हुए।
जिला पदाधिकारी महोदय, द्वारा सभी परिवादियों की परिवाद सूनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों को जाँचकर ससमय उचित आवेदनों पर कार्रवाई कर यथाषीघ्र निष्पादन कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निदेश दिया। ताकि फरियादियों को परेशानियों से बचाया जा सकें। प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बुढ़े-बुजूर्ग अपनी समस्या लेकर पहुँच रहें है साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूरी संवेदना के साथ उनकी समस्याएं को सुनकर समस्या के ससमय निष्पादन भी कराया जा रहा है।
इस अवसर पर भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जनशिकायत के प्रभारी पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
रिपोर्ट: उमेश कुमार,
बिहार,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
