शेखपुरा की पहली महिला एसडीओ प्रियंका कुमारी ने संभाला पदभार, लोक कल्याणकारी योजनाओं पर होगा फोकस

शेखपुरा, शेखपुरा अनुमंडल के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण पल है। जिले की पहली महिला एसडीओ प्रियंका कुमारी ने शेखपुरा के 31वें अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में प्रभारी एसडीओ मृत्युंजय कुमार ने उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपा।

प्रियंका कुमारी के पदभार संभालने पर कार्यालय के कर्मियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीओ प्रियंका कुमारी ने अपने पहले संबोधन में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करना और आम लोगों का कार्य सरल बनाना है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।Priyanka Kumari, the first woman SDO of Sheikhpura

प्रियंका कुमारी के पदभार संभालने के साथ ही शेखपुरा में महिला नेतृत्व का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। प्रशासनिक और नागरिक समुदाय ने इस कदम को सराहा और इसे जिले के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना।

रिपोर्ट: उमेश कुमार बिहार,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: