संसद में दहाड़ी प्रियंका गांधी वाड्रा , बोली में इतिहास की नहीं वर्तमान की बात करने आई हूँ !
लोकसभा में आज दूसरे दिन भी चर्चा हो रही है. चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तीखे सवाल दागे. कांग्रेस नेता ने पूछा कि आखिर इस कायराना हमले की जिम्मेदारी कौन लेगा? जिसमें 26 मासूम टूरिस्ट की दहशतगर्दों ने बेरहमी से हत्या उनके परिवारों के सामने कर दी. लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘कल रक्षा मंत्री एक घंटे तक बोले, इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, देश की रक्षा और इतिहास का पाठ भी पढ़ाया. लेकिन एक बात छूट गई- यह हमला कैसे हुआ?’
प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ‘वहां (बैसरन घाटी, पहलगाम में) एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं था? क्या नागरिकों की सुरक्षा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है?’ लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि , ‘यह सरकार हमेशा सवालों से बचने की कोशिश करती है. इनमें देश के नागरिकों के प्रति कोई जवाबदेही का भाव नहीं है. सच तो यह है कि इनके दिल में जनता के लिए कोई जगह नहीं है. इनके लिए सब कुछ राजनीति है, प्रचार है.’
उन्होंने कहा, कानपुर के शुभम द्विवेदी और उनकी पत्नी एशान्या का वीडियो सबने देखा। कितना हंसता खेलता परिवार था। दोनों की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। दोनों का प्रेम और दोस्ती का रिश्ता भावुक करने वाला है। घटना के बाद एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों ताश खेलत हुए कितने खुश थे। कैसे हमने इस परिवार को उजड़ने दिया। पहलगाम हमले के दिन तमाम पर्यटक वहां पर थे।
उन्होंने पेपर उठाकर अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एशान्या का बयान पढ़ना चाहती हूं। ये शब्द एशान्या के हैं। एक घंटे चुन चुनकर मारा जा रहा था। तब एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं दिखा। एक सैनिक भी नहीं दिखा। मैंने अपनी दुनिया को खत्म होते देखा। अपनी आंखों के सामने एक सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। मैं यह कह सकती हूं कि देश और सरकार ने अनाथ छोड़ दिया था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, सरकार को जवाब देना चाहिए कि सिक्योरिटी क्यों नहीं थी।
लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि, ‘कल रक्षा मंत्री एक घंटे तक बोले, इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद, देश की रक्षा की बात कर ली और इतिहास का पाठ भी पढ़ा दिया. लेकिन एक बात छूट गई- यह हमला कैसे हुआ?’ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, टकेंद्रीय गृह मंत्री ने आज पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी के कार्यों के बारे में बात की. उन्होंने मेरी मां के आंसुओं के बारे में भी बात की. लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि सीज़फायर की घोषणा क्यों की गई?
प्रियंका गांधी ने कहा सरकरा से सवाल पूछते हुए कहा कि, ‘मैं कल से सरकार के मंत्रियों के भाषण सुन रही थी. रक्षा मंत्री, गृह मंत्री. लेकिन मेरे मन में एक सवाल बना हुआ है—26 देशवासियों को उनके परिवार के सामने खुलेआम मारा गया. ये हमला कैसे हुआ और क्यों हुआ? ये लोग पहलगाम में क्या कर रहे थे?’