प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फुले के उल्लेखनीय योगदान पर एक लेख साझा किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिक्षक दिवस पर सावित्रीबाई फुले के उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा लिखा गया एक लेख साझा किया।
केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा एक्स पर किए गए एक पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने लिखा:
“राज्य मंत्री श्रीमती @savitrii4bjp ने शिक्षक दिवस पर सावित्रीबाई फुले के उल्लेखनीय योगदान को याद किया।
सावित्रीबाई फुले की विरासत भारत की आकांक्षाओं को प्रेरित करती है तथा विकसित भारत@2047 का विजन महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में समान भागीदार बनाना है। शिक्षा इसकी आधारशिला है।”
ब्यूरो चीफ, रिजुल अग्रवाल