PM Modi : प्रधानमंत्री ने एएनआई के साथ साक्षात्कार में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान वैश्विक एआई क्रांति में भारत की भूमिका को रेखांकित किया

भारत दिल्ली में प्रतिष्ठित एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिवर्तनकारी क्षमता और वैश्विक एआई क्रांति को आकार देने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, प्रधानमंत्री ने एआई के इस युग में नवाचार, प्रतिभा और नैतिक नेतृत्व के केंद्र के रूप में भारत की बेजोड़ स्थिति पर प्रकाश डाला।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान, मैंने एएनआई के साथ इस साक्षात्कार में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता, एआई क्रांति में भारत की भूमिका और अन्य विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं।”

(Bureau Chief Rijul Agarwal)

PM Modi : प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक और समग्र ज्ञान के महत्व पर आधारित सुभाषित साझा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: