PIB : उपराष्ट्रपति ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति भवन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने श्री कर्पूरी ठाकुर को एक सच्चे ‘जन नायक’ के रूप में याद किया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, वंचितों के सशक्तिकरण और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया।

उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगी।

(Bureau Chief Rijul Agarwal)

PM Modi : प्रधानमंत्री ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के उद्घाटन समारोह की मुख्य बातें साझा कीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: