PIB : प्रधान संचार लेखा नियंत्रक ने दिल्ली में फरवरी में आयोजित होने वाले पेंशनभोगी सुविधा शिविरों का कार्यक्रम जारी किया

दूरसंचार विभाग (डीओटी) के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक की ओर से फरवरी 2026 के दौरान पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए दिल्ली और एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर स्थित प्रधान संचार लेखा नियंत्रक, दिल्ली संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005 के कार्यालय, ईस्टर्न कोर्ट जनपथ, नई दिल्ली स्थित एक्सटेंशन काउंटर और एमटीएनएल/बीएसएनएल के परिसरों में दूरसंचार पेंशनभोगी जीवन प्रमाण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

पेंशनभोगियों से अनुरोध है कि वे अपनी सहूलियत से इन शिविरों में भाग लें और सुविधाओं का लाभ उठाएं, साथ ही वहीं पर जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए संबंधित दस्तावेज भी अपने साथ लाएं।

पेंशनभोगी सुविधा शिविर का कार्यक्रम निम्नलिखित है:

क्रम संख्या स्थान दिनांक
1 एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, लक्ष्मी नगर, दिल्ली 10.02.2026
2 एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, नजफगढ़, दिल्ली 13.02.2026
3 एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, जनकपुरी, नई दिल्ली 17.02.2026
4 एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, जनकपुरी, नई दिल्ली 19.02.2026

सुविधा शिविरों का समय: सुबह 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक

पेंशनभोगी सुविधा शिविरों में निम्नलिखित कार्य सहायता उपलब्ध हैं:

www.jeevanpramaan.gov.in पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए प्रशिक्षण।

जीवन प्रमाण फेस ऑथेंटिकेशन एप्लिकेशन के उपयोग के लिए प्रशिक्षण

केवाईपी फॉर्म जमा करने के लिए – कृपया एक फोटो और आधार कार्ड की प्रति साथ लाएं।

शिकायतें और प्रश्न प्रस्तुत करना।

नोट: जिन पेंशनभोगियों ने पहले ही अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दिया है वे इसके लिए आयोजित शिविरों में भाग नहीं ले सकते हैं।

(Bureau Chief Rijul Agarwal)

PM Modi : प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित का पाठ साझा किया, जिसमें धरती मां के अनुग्रह का उल्लेख किया गया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: