पटना: अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती
अटल जयंती: पटना में सीएम नीतीश कुमार ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 101वीं जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन
पटना | रिपोर्ट: सोनू कुमार
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती आज पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में भव्य राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया माल्यार्पण
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्रा पार्क पहुँचकर स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने देश के विकास और राजनीति में अटल जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें सादर नमन किया।

दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
इस राजकीय समारोह में बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और राजनीतिक दिग्गजों ने भी शिरकत की। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे:
-
उप मुख्यमंत्री: श्री सम्राट चौधरी एवं श्री विजय कुमार सिन्हा।
-
मंत्री: ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी।
-
अन्य नेता: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, विधायक श्री संजीव चौरसिया, श्री रत्नेश कुशवाहा, और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव।
साथ ही बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदय कांत मिश्रा और बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी अटल जी को नमन किया।

देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर
जयंती समारोह के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ-साथ बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन किया, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
अटल जी का बिहार से गहरा नाता
अटल बिहारी वाजपेयी न केवल देश के प्रधानमंत्री रहे, बल्कि बिहार की राजनीति और यहाँ के विकास कार्यों से भी उनका गहरा लगाव रहा। उनकी 101वीं जयंती पर आयोजित यह समारोह उनके प्रति राज्य के सम्मान और प्रेम को प्रदर्शित करता है।
खबरें और भी:-

