भारत की तर्ज़ पर नेपाल में भी करवा चौथ मनाती है सुहागिन महिलाएं
इस दिन हिन्दू संस्कृति में सुहागिने पूरे दिन व्रत रखती हैं।पति पत्नी के प्रेम व समर्पण का प्रतीक करवाचौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन बड़े उत्साह व आस्था के रूप में मनाया जाता है।
विवाहित महिलाएं पति व संतानों के सुस्वाथ्य व दीर्घायु व सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना के साथ पूरे दिन व्रत रखती हैं।करवाचौथ के दिन कुछ महिलाएं निर्जला व्रत भी रखती हैं।पड़ोसी नेपाली जिला बाँके ,बर्दिया,दांग व कंचनपुर सहित कई जिलों में मधेशी मूल की नेपाली नागरिक महिलाएं भी इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाती है।शाम को चन्द्रोदय के पश्चात चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं।नेपालगंज के नेपाली कांग्रेस के नेता ललित रौनियार व नेपाल समाजवादी पार्टी के नेता गिरिजा पाठक ने बताया कि भारत नेपाल के बीच रोटी बेटी के संबंधों में नाते कुछ लोग नेपाल से भारत व भारत से नेपाल करवा लेकर आवागमन करते देखे भी गए हैं।
लखनऊ से ब्यूरो चीफ राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट !